(अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक पर आधारित प्रश्न) 3. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले व…
(अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक पर आधारित प्रश्न)
3. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
(5x1 = 5)
(i) किसी घटना के दृश्य एवं प्रत्यक्षदर्शियों या संबंधित व्यक्तियों का कथन दिखा और सुनाकर ख़बर को प्रमाणिकता प्रदान करना क्या कहलाता है ?
(A) एंकर-पैकेज
(B) एंकर-बाइट
(C) एंकर-विजुअल
(D) ड्राई एंकर
(ii) कौन-सा समाचार-पत्र प्रिंट रूप में उपलब्ध न होकर केवल इंटरनेट पर ही उपलब्ध है ?
(A) अमर उजाला
(B) जनसत्ता
(C) प्रभात ख़बर
(D) प्रभासाक्षी
(iii) समाचार और फ़ीचर पत्रकारीय लेखन के दो प्रमुख रूप हैं, परंतु दोनों में पर्याप्त अंतर है, अत: निम्नलिखित में से समाचार के लिए अनिवार्य नहीं है :
(A) सूचना देना
(B) फोटो या ग्राफिक्स होना
(C) ताज़ी घटना से अवगत कराना
(D) शब्द सीमा का होना
(iv) कुछ लेखक अपने वैचारिक रुझान और लेखन शैली के लिए पहचाने जाते हैं, ऐसी लोकप्रियता देखकर उन्हें नियमित लेखन का जिम्मा दिया जाता है, उस लेखन को कहा जाता है :
(A) स्तंभ लेखन
(B) फ़ीचर लेखन
(C) आलेख लेखन
(D) विचारपरक लेखन
(v) पार्थ एक पत्रकार हैं । वे सामान्य समाचारों से आगे बढ़कर विज्ञान-प्रौद्योगिकी विषय से जुड़ी घटनाओं, मुद्दों और समस्याओं का बारीकी से विश्लेषण करते हैं । उनकी रिपोर्टिंग को क्या कहा जा सकता है ?
(A) बीट रिपोर्टिंग
(B) विशेषीकृत रिपोर्टिंग
(C) फ्रीलांसिंग
(D) संपादकीय
Options are free to see. Unlock the correct answer and full explanation with Pass.
Practice more Board Hindi PYQs
See every question on अभिव्यक्ति और माध्यम, or browse the full Board question bank.
See all questions on अभिव्यक्ति और माध्यम →